Site icon Buziness Bytes Hindi

Happy Holi 2021: कोरोनाकाल में बच्चों के होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा बदलाव


Happy Holi 2021: कोरोनाकाल में बच्चों के होली खेलने के तरीकों में करें थोड़ा बदलाव

कोरोना एकबार फिर अपने पैर पसार रहा है, ऐसे में जहां पिछले साल भी बच्चे ठीक से होली नहीं खेल पाएं, वहां उन्हें तो समझाना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता भी तो है इसलिए जानिए कुछ ऐसी टिप्स जिनको आजमाकर बच्चे खुशी से होली खेल सकते है | 

बच्चों को इस वर्ष रंगों की होली खेलने की बजाय घर पर ही फूलों की होली खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। जब वे घर के भीतर होली खेल सकेंगे तो वे खुद से ही बाहर जाने की जिद नहीं करेंगे। 

उन्हें बताएं होली रंगों का त्योहार है और हर बार एकदूसरो को रंग तो हम लगाते ही हैं लेकिन इस बार हम कलरबुक्स में रंग भरकर इस त्योहार को मनाएंगे और जो सबसे अच्छी कलरिंग करेगा उसे इसके लिए तोहफा भी मिलेगा तो वे इस नए ढंग से होली मनाने के लिए तैयार हो जाएंगे। 

छोटे बच्चों को अक्सर लगता है कि वे बहुत बड़े हैं और उन्हें भी घर का काम करना है। ऐसे में आप इस साल उन्हें अपने साथ घर के काम में उलझा लें और कहें कि इस साल ये उनकी ही जिम्मेदारी है तो वे खुशी- खुशी आपके साथ काम में व्यस्त हो जाएंगे और बाहर जाकर होली खेलने की जिद नहीं करेंगे। 

Exit mobile version