इस साल धनतेरस का पावन पर्व 13 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के पावन दिन खरीदारी करना शुभ रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के पावन दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तनों की खरीदारी करने से जीवन में संपन्नता आती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करना शुभ रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन चीजों की खरीदारी करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा

धनतेरस के पावन दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ होता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदने से जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। धनतरेस के दिन मां लक्ष्मी की धन- वर्षा करते हुए प्रतिमा लेना शुभ रहता है।
चांदी

धनतेरस के पावन दिन चांदी के सिक्के, आभूषण खरीदना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी पूजा के दिन चांदी के वस्तुओं की पूजा भी करनी चाहिए।
पीतल

धनतेरस के दिन पीतल की चीजें लेना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और भगवान धन्वंतरि को पीतल की चीजें प्रिय होती हैं।
झाडू

धनतेरस के दिन झाडू खरीदना शुभ होता है। धनतेरस के दिन झाडू जरूर खरीदें। झाडू को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाडू खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है। इस दिन झाडू खरीदने से घर का वातावरण भी साकारात्मक रहता है।
मिट्टी के दीपक

दिवाली के महापर्व में दीपक जलाएं जाते हैं। धनतेरस के पावन दिन मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें। धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक खरीदना शुभ रहता है।

