Site icon Buziness Bytes Hindi

Happy Children’s Day 2020: जानिए दुनियाभर के देशों में कैसे मनाया जाता है बाल दिवस


Happy Children’s Day 2020: जानिए दुनियाभर के देशों में कैसे मनाया जाता है बाल दिवस

यह तो सभी जानते हैं कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के लिए भी यह एक ख़ास दिन होता है क्योंकि यह एक दिन उनकी प्रतिभा, भावनाएं और जुनून को समर्पित होता है। लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के देशों में विभिन्न दिनों पर बाल दिवस मनाया जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ राष्ट्रों के बाल दिवस के बारे में।

संयुक्त राष्ट्र


बच्चों के भीतर की प्रतिभा और उनकी भावनाओं का उत्सव मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1954 में दुनियाभर के राष्ट्राें से सिफारिश की और इस उद्देश्य के लिए सभी देशों को एक दिन निर्धारित करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार,‘बाल दिवस को दुनियाभर में भाईचारे और समझ के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा, और यह बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देने का एक अवसर होगा।’ संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

चीन का बाल दिवस


चीन में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है। बाक़ी राष्ट्रों की तरह यहां भी यह एक महत्त्वपूर्ण दिन है और इस दिन चीन में आधिकारिक रूप से अवकाश होता है। यहां इस दिन बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन को यहां इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स डे की संज्ञा दी गई है।

जर्मनी एक देश, दो बाल दिवस


बाल दिवस को यहां किंडरटैग के नाम से पहचाना जाता है। आधिकारिक रूप से यहां 20 सितम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि लोग यहां साल में दो बार बाल दिवस मनाते हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के समय जर्मनी देश दो भागों में बंटा हुआ था- पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी। 20 सितम्बर को पश्चिमी जर्मनी द्वारा बाल दिवस अपनाया गया और पूर्वी जर्मनी द्वारा 1 जून को।

मैक्सिको


मैक्सिको में प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को बाल दिवस मनाया जाता है जिसे यहां अल डिया डेल निनो के नाम से जाना जाता है। यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है, लेकिन संस्थानों और लोगों द्वारा बच्चों की प्रतिभा का उत्सव इस दिन मनाया जाता है। यहां पर बाल दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई थी।

Exit mobile version