महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालांकि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रोफी जीते हैं। वे दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है | फेमस धोनी ने भारत की ओर से 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले।
महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंटरनैशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग का भी रेकॉर्ड है। 538 इंटरनैशनल मैचों में कुल 195 स्टंपिंग किए हैं। वहीं श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर रोमेश कालूवितरणा के नाम 101 स्टंपिंग दर्ज है।
साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 रन की पारी खेली थी और इसी समय धोनी ने 15 चौके और 5 छक्के लगाए थे। 145 गेंदों पर 15 चौके और 5 छक्के लगाए थे। आपको बता दे की आज तक धोनी का वनडे में ये बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक रन का निजी स्कोर बरकरार है।
धोनी आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर दो बार चुने गए है, उन्होंने 2008 और 2009 में लगातार दो बार इस खिताब को अपने नाम किया। दो बार यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
Read also: 12 जुलाई तक यूपी में छुट्टियों पर रोक
धोनी का ट्रेड मार्क हेलिकॉप्टर शॉट है, ये इंटरनैशनल स्तर पर कई बार इस शॉट को खेलकर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। ये शॉट उन्होंने झारखंड के पूर्व क्रिकेटर और दोस्त संतोष लाल से सीखा है। धोनी के नाम इंटरनैशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्का जड़ने का रेकॉर्ड भी है।

