Hanuman Puja In Sawan : सफलता प्राप्त करने के लिए सावन के महीने में मंगलवार को हनुमान जी की करें ऐसे पूजा

धर्मHanuman Puja In Sawan : सफलता प्राप्त करने के लिए सावन के...

Date:

भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन उत्तर भारत हिन्दू पञ्चांग के अनुसार से शुरू हो गया है।धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई उपाय करते हैं। हनुमानजी शिवजी के अवतार माने गए हैं। सावन का महीना शिवजी की पूजा का माह है और इस पूरे महीने हनुमानजी के उपाय विशेष रूप से किए जा सकते हैं। शिवपुराण के अनुसार शिवजी और उनके अवतारों की पूजा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होगी। भाग्य का साथ मिलने लगता है। सावन माह के हर मंगलवार को हनुमानजी के ये उपाय फायदेमंद हो सकते हैं। 

Read also: UP News Today: श्रीकृष्ण जन्मस्थान की पांच अगस्त और शाही मस्जिद की 16 अगस्त को होगी सुनवाई

सुख-समृद्धि के लिए सोने से पहले घर के मंदिर में हनुमान का ध्यान करते हुए मिटटी के दीपक में सरसों के तेल का दीप जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। एक नारियल पर सिंदूर, मौली, चावल चढ़ाएं और पूजा करें। पूजा के बाद ये नारियल हनुमानजी को अर्पित करें। इस उपाय से बाधाएँ दूर होगी। पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं।दिया जलाने के बाद ॐ रामदूताय नम: का जप करें । ये उपाय सभी प्रकार की परेशानियों से बचाएगा। चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के सामने जलाकर, सिंदूर और लाल लंगोट अर्पित करें। इस उपाय से परीक्षा में सफलता मिलेगी। हनुमानजी के मंदिर में झंडा दान करने पर मनोकामनाएं पूरी होगी। हनुमानजी का फोटो घर में पवित्र स्थान पर ऐसे लगाएं कि हनुमानजी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए दिखाई दे। इस उपाय से विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है। पीपल के 11 पत्ते लेकर साफ जल से धो लें। इन पत्तों पर चंदन से या कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखें। ये पत्ते हनुमानजी को चढ़ा दें। इससे दुखों से मुक्ति मिलती है। हनुमानजी को लाल या पीले फूल गुलाब, कमल,  गेंदा या सूर्यमुखी चढ़ाने से सुख प्राप्त होते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related