मथुरा की ईदगाह में पढ़ी गयी हनुमान चालीसा, लगे जयश्रीराम के नारे

उत्तर प्रदेशमथुरा की ईदगाह में पढ़ी गयी हनुमान चालीसा, लगे जयश्रीराम के नारे

Date:


मथुरा की ईदगाह में पढ़ी गयी हनुमान चालीसा, लगे जयश्रीराम के नारे

मथुरा: मथुरा के नंदबाबा मंदिर में दो लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला शांत नहीं हुआ था कि, अब ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आया है. जिसके बाद प्रशासन में हडकंप मच गया है. मिली जानकरी के अनुसार मंगलवार को चार युवक बरसना रोड पर स्थित ईदगाह में पहुंचे हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. इसी के साथ जय श्री राम का नारा भी लगाया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला
गिरफ्तार किए गए चारों युवक गोवर्धन के ही रहने वाले है. इन चारों का नाम सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा ठाकुर और कृष्णा ठाकुर है. चारों ने सुबह ईदगाह पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद जय श्री राम का नारा लगाने लगे. इसी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो जैसे ही वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और चारो को तुरंत गिरफ्तार किया.

एसएसपी बोले, होगी सख्त कार्रवाई
मामले पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि, “मथुरा को हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और ऐसे में किसी भी समुदाय के व्यक्तियों को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं और करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related