Site icon Buziness Bytes Hindi

Cyclone Hamun: हामून गंभीर चक्रवात में बदला, आज बांग्लादेश के तट से टकराने की आशंका

t2501 1

Cyclone Hamun: हामून तूफान गंभीर चक्रवात में बदल गया है। आईएमडी के अनुसार हामून चक्रवात के आज बांग्लादेश के तट से टकराने की आशंका है। मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में जानने से रोक दिया है। तमिलनाडु के रामेश्वरम के पंबन बंदरगाह पर ‘हमून’ को लेकर मछुआरों को चेतावनी देने के लिए ‘तूफान चेतावनी पिंजरा संख्या 2’ लगाया है।

ओडिशा और तमिलनाडु में मछुआरों के लिए चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात हामून गंभीर चक्रवात में बदल रहा है। चक्रवात हामून धीरे-धीरे उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है। यह आज बुधवार दोपहर के बाद बांग्लादेश में खेपुपाड़ा और चटगांव तट से टकराने की आशंका है। ओडिशा और तमिलनाडु में मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। आईएमडी ने कहा कि भारत में इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि हामून उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था।

चक्रवात में 65-70 से लेकर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

इससे पहले, हामून पिछले छह घंटे तक 18 किमी की गति से उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा था। इसके बाद यह गंभीर चक्रवात में बदलेगा। अभी हामून गंभीर रूप लेगा, उसके बाद इसकी गति कम होनी शुरू होगी। यह बुधवार को जब तट से टकराएगा तो उस समय इसकी स्थिति गंभीर दबाव के क्षेत्र वाली होगी। जिसमें तेज हवाएं चलती हैं, लेकिन बहुत अधिक नुकसान का खतरा नहीं होता है। चक्रवात में 65-70 से लेकर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

ओडिशा में मछुआरों को समुद्र में जानने से रोका है। आमतौर पर, चक्रवात समय, चक्रवात चेतावनी ‘तूफान चेतावनी पिंजरे’ की संख्या 1 से 11 तक स्थापित होती है। पिंजरा संख्या 2 चक्रवात आने की चेतावनी मछुआरों को देता है। जिसमें मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह के साथ बंदरगाहों में मौजूद जहाजों को बाहर ले जाने के लिए कहा जाता है।

Exit mobile version