भाजपा को ले डूबेगी आधी आबादी की नाराजगी!

उत्तराखंडभाजपा को ले डूबेगी आधी आबादी की नाराजगी!

Date:


भाजपा को ले डूबेगी आधी आबादी की नाराजगी!

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता को दी बरमूडा पहनने की सलाह
विवादित बयान को लेकर बंगाल की महिलाओं में रोष पड़ेगा चुनाव में भारी

अमित बिश्‍नोई

न्यूूज डेस्क। पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की ममता बनर्जी को चोट लगा पैर दिखाने के लिये साड़ी की बजाये बरमूडा पहनने की सलाह देना भाजपा के लिये भारी पड़ता दिख रहा है। सीएम ममता बनर्जी पर की गयी अभद्र टिप्पणी से अब तक उनकी विरोधी महिलाएं भी भाजपा से नाराज हो गयी हैं। ऐसे में आधी आबादी की नाराजगी भाजपा को इस चुनाव में डूबो सकती है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 7,32,94,980 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,73,66,306 और महिला मतदाताओं की संख्या 3,59,27,084 है जो कुल मतदाताओं का 49 प्रतिशत है। वहीं बंगाल चुनाव में महिलाएं चुनावी सभा से लेकर मतदान करने तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका वोट किसी भी चुनाव को पलटने के लिये काफी है।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीट के लिए 27 मार्च से मतदान शुरू हो रहा है। 8 चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित कर दिये जाएंगे। मतदान नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। बंगाल के पुरलिया में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की एक वीडियो वाॅयरल हो रही है जिसमें वह ममता की पैर की चोट पर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में दिलीप घोष ने कहा, लोग उनका चेहरा नहीं देखना चाहते हैं, इसीलिए वह अपना टूटा हुआ पैर दिखा रही हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी है, जिसकी वजह से उनका एक पैर कवर है, जबकि दूसरा दिख रहा है। कभी किसी को इस तरह साड़ी पहने नहीं देखा। अगर आप अपना पैर दिखाना चाहती हैं तो फिर बरमूडा पहन लें।
एक महिला पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की टिप्पणी से पश्चिम बंगाल की आधी आबादी में आक्रोश व्याप्त है। कहा जा रहा है कि जब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष एक महिला जो प्रदेश की मुख्यमंत्री भी है और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में भी आती हैं पर अभद्र टिप्पणी कर सकते हैं तो वह बंगाल की माता-बहनों के सम्मान की रक्षा कैसे करेंगे। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगाना एक बात है मगर किसी महिला को बरमूडा पहन कर पैर दिखाने को कहना किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक ओर देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में आकर यहां की महिलाओं की सुरक्षा करने और उनकों सम्मान प्रदान करने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक महिला पर अश्लील टिप्पणी कर रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में भाजपा के लिये भारी पड़ती दिख रही हैै। टीएमसी ने इस वीडियो को आधार बनाकर भाजपा को महिला विरोधी साबित करना शुरू कर दिया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से शर्मिंदा भाजपा संगठन की ओर से भी अपनी सफाई में कोई जवाब नहीं सूझ रहा है। ऐसे में दिलीप घोष का यह बयान भाजपा को चुनावी रणक्षेत्र में धाराशायी करने को काफी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related