मास्को। प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव तड़के समुद्र में डूब गई। हादसे में हैती के 17 प्रवासियों की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बचा लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, बहामास अधिकारियों का कहना है कि हैती प्रवासियों को लेकर जा रही नाव पूरी तरह से समुद्र में पलट गई। इसके बाद बहामियन सुरक्षाबलों ने करीब 17 लोगों के शव बरामद किए। जबकि समुद्र में डूब रहे करीब 30 लोगों को बचा लिया गया है।
Read also: Earthquake In Nepal: भूकंप से डोली नेपाल की धरती,घरों से बाहर आए लोग
अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि न्यू प्रोविडेंस से लगभग सात मील दूरी पर नाव डूबने के बाद कोई लापता है या नहीं। प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने अपने बयान में कहा कि मृत लोगों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि बचाए हुए लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निगरानी के लिए लेकर जाया गया है। बहामास प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने बताया कि नाव डूबने से मरने वालों में 15 महिलाएं शामिल हैं जबकि इनमें एक पुरुष और एक बच्चा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बचाए हुए लोगों को निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डेविस ने बताया कि जांचकर्ताओं ने बताया है कि एक डबल इंजन वाली स्पीड बोट बहामास से देर रात एक बजे करीब 60 लोगों को लेकर रवाना हुई थी। सभी लोग मियामी के लिए रवाना हुए थे। पीएम डेविस ने कहा कि संदिग्ध मानव तस्करी अभियान को लेकर आपराधिक जांच शुरू की गई है। डेविस ने कहा कि वो इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति सरकार और बहामास की तरफ से संवेदना व्यक्त करता हूं।
