Hair Problem: बालों की समस्याओं से हैं परेशान, तो गेंदे का फूल हो सकता है वरदान, जानें कैसे करें प्रयोग

हेल्थHair Problem: बालों की समस्याओं से हैं परेशान, तो गेंदे का फूल...

Date:

बालों में अगर समस्याएं जन्म ले लेती हैं तो हमें कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही हम इन्हें दूर करने के लिये कई तरह के उपायों का सहारा भी लेते हैं, वहीं अगर गेंदे के फूल का प्रयोग अगर बालों की समस्याओं के लिये किया जाये तो वह बड़ा बदलाव ला सकती हैं। इसके साथ ही गेंदे का फूल इन समस्याओं को दूर करने करने के साथ-साथ बालों पर चमक और लंबे घने करने का कार्य करता है, आईये जानते हैं कैसे इसका प्रयोग हम बालों के लिये करें।

बालों को झड़ने से रोकने में रामबाण, ऐसे करें प्रयोग-
गलत खानपान, प्रदूषण के कारण धूल मिट्टी से हमारे बाल कमजोर हो जाते हैं, जिसके चलते यह कुछ दिनों बाद झड़ने लगते हैं। ऐसे में गेंदे के फूल को 1 कप पानी में डालकर उबाल लें, अब इस पानी को थोड़ी देर ठंडा होने दें, कुछ देर इसी पानी से अपने बालों को धोयें, जल्द ही बालों की झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 बालों को बनाना है मजबूत, ऐसे करें इस्तेमाल
बालों को मजबूत बनाने के लिये गेंदे की पत्तियों को नारियल के तेल में उबाल लें, अब इस तेल को बालों पर नियमित लगायें, जल्द ही आपके बाल मजबूत हो जायेंगे। 

बढ़ नहीं रहें बाल, गेंदे का तेल इस कमी को करेगा दूर
अगर आपके बाल बढ़ नहीं रहें हैं, तो इसके फूल से तैयार तेल आपके लिये काफी असरदार हो सकता है। इसके लिये आपको गेंदे की पत्तियों को ऑलिव आयल में उबाल लेना है, अब इस तेल से अपने सिर की मालिश शुरू कर देनी है, जल्द ही आपको बालों में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related