Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather Alert: आज से मौसम में बदलाव, चारधाम रूट पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert: देहरादून। आज से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव शुरू हो रहा है। इसके चलते चारधाम रूट पर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।  वहीं आज सुबह से ही मौसम में बदलाव शुरू हुआ तो देहरादून से लेकर ऋषिकेश और हरिद्वार के अलावा अन्य पहाड़ी जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो चुकी है।

इससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के बीच आसमान में छाए काले बादलों ने गर्मी से निजात दिलाई है। वहीं इससे तापमान में भी परिवर्तन हुआ है। आज देहरादून में बादल छाए है। वहीं कोटद्वार में भी हवाओं के बीच बादलों ने डेरा डाल​ दिया है। ऋषिकेश में सुबह से मूसलाधार बारिश शुरू हो चुकी है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने के साथ ही बादलों की तेज गर्जन और ओलावृष्टि के बीच 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने मौसम को बदल दिया है। वहीं राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मंगलवार को शाम से रुद्रप्रयाग,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली  व पिथौरागढ़ आदि जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना है।

Also read: खराब मौसम में CM Dhami के हेलीकाप्टर की Emergency लैंडिंग

वहीं बिजली चमकने के साथ इन इलाकों में 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चार धाम की यात्रा पर जा रहे वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई  है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर यात्रा के दौरान तेज हवाएं और बारिश शुरू हो जाए तो श्रद्धालुगण सुरक्षित स्थान देकर वहां पर रूकने की कोशिश करेंं। जान जोखिम में डालकर यात्रा करने से बचें।

Exit mobile version