Site icon Buziness Bytes Hindi

Trendy Hacks: कम बालों के कारण माथा दिखता है चौड़ा, तो ये रहे हैक्स!

लाइफस्टाइल डेस्क। Trendy Hacks – कम बालों के कारण माथा चौड़ा नजर आने लगता है, जिसे महिलाएं पसंद नहीं करती। अगर आप भी इस समस्या से परेशांन है तो ये हैक्स एक बार अपनाएं। ये हैक्स आपका काम आसान कर देगी, चलिए जानते है। 

हेयरलाइन स्प्रे

हेयरलाइन स्प्रे एक बेहद बेहतरीन प्रोडक्ट है, ये पाउडर फॉर्म में भी मिल जाएगा। साथ ही ये कई हेयर कलर्स में आसानी से मिल जाता है। आपको स्प्रे वहां लगाना है जहां बाल कम है, इससे वह एरिया कवर हो जाएगा। 

विग या बैंग्स

आप चाहे तो बैंग्स या विग का इस्तेमाल कर सकती है, ये आपको स्टाइलिश लुक देगा और बालों का वॉल्यूम भी बढ़ जाएगा। आपको आसानी से ये मिल  जाएगा साथ ही इसे दाम भी कम होता है।

ब्लो ड्रायर

आप ब्लो ड्रायर से भी  एरिया कवर कर सकती है, इसके लिए बालों को कंघी कर लें और आगे की तरफ से लो सेटिंग पर ब्लो ड्रायर करें। आपके बाल हैवी नजर आएंगे और माथा चौड़ा दिखाई नहीं देगा। 

हेयर कट 

हेयर कट की मदद से भी आप लुक को बदल सकते हैं, इसीलिए ध्यान से अपना हेयर कट करवाएं। माथा चौड़ा न दिखे तो इसके लिए फ्लीक्स हेयर कट बेस्ट है। लेकिन लंबे फ्लीक्स न कटवाएं, ये आंखों के सामने आकर परेशानी देते है। 

Exit mobile version