Site icon Buziness Bytes Hindi

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: सिविल जज को मिला धमकी भरा पत्र, बढ़ाई गयी सुरक्षा

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बाद पैदा हुए हालात के बाद देश का माहौल काफी बिगड़ा हुआ है, इसी विवाद के परिणामस्वरुप भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के मुंह से पैग़म्बर मोहम्मद के खिलाफ अपमनांजनक शब्द निकले, जिसके नतीजे में 16 से ज़्यादा इस्लामिक देश लामबंद हो गए और भारत से विरोध दर्ज कराया। इसके अलकायदा की आत्मघाती हमले की धमकी सामने आती है और अब ताज़ा जानकारी के अनुसार ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई करने वाले वाराणसी के सिविल जज रवि दिवाकर को भी धमकी भरा पत्र मिला है. 

पुलिस के अनुसार इस धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद जस्टिस रवि दिवाकर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, बता दें कि 12 मई को जारी अपने एक आदेश में सिविल जज ने कहा था कि मैं और मेरा परिवार डर के साए में जी रहे हैं। इस मामले को असाधारण मामला बनाकर भय का माहौल बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पत्र में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है इसके साथ ही प्रधानमंत्री और भारत के CJI को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की गई है।

Read also: NEET PG 2021: नीट पीजी की खाली सीटों पर सुप्रीम कोर्ट की एमसीसी को फटकार

जानकारी के अनुसार यह पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट से आया है पत्र मिलने के बाद सिविल जज ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त को फौरन इस बारे में इसकी जानकारी दी। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार पत्र के संबंध में सिविल जज द्वारा सूचना मिलने के बाद मामले को जांच के लिए पुलिस उपायुक्त को सौंप दिया गया है और वाराणसी के सिविल जज और लखनऊ में उनकी मां की सुरक्षा को भी बढ़ाया जा रहा है।

Exit mobile version