ज्ञानवापी केस: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर आज आ सकता है फैसला

उत्तर प्रदेशज्ञानवापी केस: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर आज आ सकता है फैसला

Date:

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में आज वाराणसी जिला कोर्ट मस्जिद परिसर में सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग होने न होने पर फैसला सुना सकती है. पिछली सुनवाई में इस बात पर कोर्ट फैसला नहीं ले सकी थी, क्योंकि शिवलिंग की कार्बन डेटिंग पर हिंदू पक्ष बंटा हुआ था. पांच याचिकाकर्ताओं में से एक राखी सिंह शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के पक्ष में नहीं थी, उनके मुताबिक इस बारे में कोई दूसरा मत नहीं हो सकता कि मस्जिद के वुजूख़ाने में जो आकृति मिली है वो शिवलिंग है और शिवलिंग ही रहेगा, इसलिए उसकी कार्बन डेटिंग नहीं कराना चाहिए.

दरअसल पांच याचिकाकर्ताओं में राखी सिंह को छोड़ शेष चार महिला याचिकाकर्ता कार्बन डेटिंग कराने के पक्ष में हैं। पिछली सुनवाई के दौरान हिंदु पक्ष ने कोर्ट से कहा कि CPC के आदेश 26 नियम 10A के आधार पर कोर्ट को शिवलिंग के साइंटिफिक जांच का निर्देश देने का अधिकार है। इससे पहले 29 सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीँ मुस्लिम पक्ष मस्जिद में मिली आकृति को शिवलिंग नहीं फव्वारा मान रहा है। उसका कहना है कि यह फव्वारा ही है जो बहुत समय खराब था और बंद पड़ा हुआ था.

गौरतलब है कि पिछले साल 18 अगस्त को वाराणसी की पांच महिलाओं ने मिलकर वाराणसी कोर्ट में एक याचिका दायर कर दैनिक रूप से शृंगार गौरी की पूजा करने की अनुमति मांगी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था जहां पर शीर्ष अदालत के निर्देश पर जिला कोर्ट को समय के अंदर श्रृंगार गौरी मामले पर फैसला सुनाने के लिए कहा था, अदालत के आदेश पर पूरे मस्जिद परिसर का सर्वे हुआ था और उसी सर्वे के दौरान मस्जिद के वुजूख़ाने से पत्थर की एक आकृति बरामद हुई थी जिसे हिन्दू पक्ष शिवलिंग और मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा है. आज इस मामले पर अहम् फैसला आ सकता है, अदालत इस बात के निर्देश दे सकती है कि कथित शिवलिंग का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाय या नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...