ज्ञानेश कुमार देश के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, राहुल के विरोध की अनदेखी

नेशनलज्ञानेश कुमार देश के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त, राहुल के विरोध की...

Date:

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के नए कानून के तहत ज्ञानेश कुमार पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आज शाम बैठक की और समझा जाता है कि उसने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति को भेज दी है। वहीं, कांग्रेस ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक इस पर फैसला टालने को कहा है।

मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करने वाली तीन सदस्यीय समिति का हिस्सा हैं। समिति ने यहां साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक की और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नाम की सिफारिश की। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर मंगलवार को पद से मुक्त हो जाएंगे।

परंपरा के अनुसार, मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त के सेवानिवृत्त होने के बाद सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त (ईसी) को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदोन्नत किया जाता था। हालाँकि, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर एक नया कानून 2023 में लागू हुआ, जिसके तहत एक खोज समिति प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले पैनल द्वारा विचार और अंतिम रूप देने के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों में से पाँच नामों को सूचीबद्ध करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...