Site icon Buziness Bytes Hindi

जयंती पर खूब पूजे गए गुरु रविदास,दिल्ली से लेकर बनारस और पठानकोट तक नेताओं ने टेका मत्था


जयंती पर खूब पूजे गए गुरु रविदास,दिल्ली से लेकर बनारस और पठानकोट तक नेताओं ने टेका मत्था

मेरठ। गुरु रविदास जयंती – देश में इस समय पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। यूपी में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। इस समय महापुरुषों की जयंतियों पर भी खूब सियासत हो रही है। अपनी जयंती पर महापुरूष खूब पूजे जा रहे हैं। 16 फरवरी को संत रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली से लेकर बनारस और पंजाब के पठानकोट तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उप्र में तो संत रविदास जयंती के आयोजन केा लेकर भाजपाइयों ने हर गली और मोहल्ले में भंडारे का आयोजन कर डाला था। मेरठ में भले ही चुनाव के पहले चरण में मतदान संपन्न हो गया हो। लेकिन जिले में जगह—जगह गुरु रविदास जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। भंडारों का आयोजन किया गया। संत रविदास जयंती के मौके पर चढ़ा सियासी पारा देश की राजधानी दिल्ली से शुरू हुआ तो बनारस तक पहुंचा और उसके बाद पठानकोट तक पहुंच गया।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव: सपा के लिए अपने कहीं न बन जाएं मुसीबत

इस समय उप्र और पंजाब में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इसी बीच संत रविदास जयंती के मौके पर पठानकोट में जनसभा को संबोधित करने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में संत रविदास मंदिर में उनकी मूर्ति के सामने मत्था टेककर आर्शिवाद लिया। वहीं दूसरी तरफ उप्र के विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान के बीच वाराणसी के संत रविदास मंदिर में राजनैतिक दलों ने अपनी हाजिरी लगाई। इसके जरिए दलों ने उप्र से लेकर पंजाब तक संत रविदास की जयंती मनाकर दलित वोटों केा साधने की कोशिश की।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे रुद्रपुर, कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के करोलबाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री यहां पर शबद कीर्तन में शामिल हुए। इसके अलावा पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में संत रविदास की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर में बने मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भी रविदास जयंती पर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके लिए सपा के अखिलेश ने ट्वीट किया और कहा कि मनचंगा तो कठौती में गंगा। वहीं दूसरी ओर मायावती ने संत रविदास जयंती पर उनको नमन किया और लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version