Firing in America: अमेरिका में एक बंदूकधारी ने मॉल में घुसकर की अंधाधुंध गोलीबारी,चार की मौत तीन घायल

इंटरनेशनलFiring in America: अमेरिका में एक बंदूकधारी ने मॉल में घुसकर की...

Date:

वाशिंगटन। अमेरिका में एक फिर गोलीबारी माल के भीतर हुई है। शाम एक बंदूकधारी ने इंडियाना के ग्रीनवुड मॉल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर को मॉल में ही मौजूद हथियार से लैस एक युवक ने मार गिराया। हमला स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे हुआ। इंडियाना पुलिस के मुताबिक एक हमलावर राइफल लेकर आया और उसने मॉल के फूड कोर्ट में बैठे लोगों को निशाना बनाते हुए गोली चलानी शुरू कर दी। इससे पहले कि वह अन्य लोगों को मारता उसी दौरान एक अन्य युवक ने हमलावर को अपनी गोली का शिकार बना लिया। युवक ने हमलावर को गोली मारकर गिरा दिया। उसने उसको मौत के घाट उतार दिया। ग्रीनवुड मेयर मार्क डब्ल्यू मेयर्स ने बताया कि मृतकों में हमलावर भी शामिल है। 

Read also: Monsoon Session 2022 Live: हंगामे की भेट चढ़ा संसद के मानूसन सत्र का दूसरा दिन,दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित

ग्रीनवुड पुलिस प्रमुख जिम इसॉन ने जानकारी दी है कि कुल चार लोग हमले में मारे गए। पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम को शाम छह बजे गोलीबारी की जानकारी मिली। जब गोलीबारी थमी उस दौरान सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया। इसॉन ने बताया कि हमलावर गोलीबारी कर रहा था उसी दौरान एक नागरिक ने चतुराई दिखाते हुए उसको गोली मार दी। अमेरिका में लगातार गोलीबारी में निर्दोष लोगों की हत्या की घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन कई बार चिंता जता चुके हैं। लचर शस्त्र कानूनों के चलते ये घटनाएं नहीं रूक रही है। बीते दिनों बाइडन ने कहा था कि बच्चों परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने और शस्त्र खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की बेहद जरूरत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...