Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujrat chunavi dangal:-राहुल को बापू के खादी का धागा पहनने से तकलीफ

Gujrat chunavi dangal:- गुजरात मे साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। राजनीतिक दलों ने गुजरात मे अपनी अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करना आरंभ कर दिया है। वही प्रत्येक पार्टी गुजरात मे आदिवासी समाज को अपने खेमे में करने की कवायद में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ददोह में सत्याग्रह रैली की थी और प्रदेश की सत्ताधारी सरकार पर जमकर हमला बोला था। 

लेकिन राहुल की इस सत्याग्रह रैली में एक विवाद ने जन्म लिया जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और राहुल गांधी सवालों के घेरे में आ गए। इस वीडियो में राहुल सूती धागा पहनने से इनकार कर रहे हैं इतना ही नहीं वह बाद में धागा सीढी पर भी छोड़ देते हैं जो विवाद का कारण बन जाता है। 
राहुल द्वारा सूती धागा पहनने से इनकार करने पर राजनीति में आग लगी है और बीजेपी भरत डांगर ने राहुल को इंगित करते हुए ट्वीट किया जिन लोगो ने गांधी के सरनेम का उपयोग किया और पूरे देश पर राज किया। आज उन्हें पूज्य बापू के खादी का धागा पहनने में तकलीफ हो रही है। कांग्रेस को इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

 

वही भरत डांगर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए राहुल बोले की जिस पार्टी ने कभी महात्मा गांधी का सम्मान नहीं किया। वह आज अपने  राजनीति स्वार्थ के लिए उनके मान सम्मान की बात कर रही है। जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने राहुल गांधी को सूती धागा दिया था जिसे उन्होंने पहनने से इनकार करते हुए हाँथ में ले लिया और बाद में सीढ़ियों पर रख दिया। उनके इस कृत्य ने गुजरात की सियासत में गांधी को लाकर खड़ा कर दिया है और अब भाजपा और कांग्रेस महात्मा गांधी  के सम्मान को लेकर आपस मे भिड़े हुए हैं ।
Exit mobile version