Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: हेल्दी नाश्ते के लिए बनाएं गुजराती स्टाइल ढोकले, ये रही रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Gujarati Dhokla Recipe – ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी बनाना चाहते है तो  गुजराती स्टाइल ढोकले सबसे बेस्ट है। ये बिना तले के भी पकाए जाते हैं। इसे आप शाम की चाय के साथ भी खा सकते है, सेहत के लिए एकदम हेल्दी है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

गुजराती स्टाइल ढोकला सामग्री –

चावल का आटा, सूजी, दही, सरसों के दाने, लाल मिर्च, हींग, और नमक स्वादानुसार।

गुजराती स्टाइल ढोकला रेसिपी (Gujarati Dhokla Recipe) –

पहले चावल के आटे को किसी बाउल में निकाल लें और उसमे सूजी, दही, चीनी और एक छोटा चम्मच तेल डाल कर मिक्स कर दें। इसे स्मूद पेस्ट के रूप में तैयार,  फिर  नींबू का रस और एक चुटकी हींग डालकर इसे रात भर के लिए छोड़ दें। अब सुबह स्टीमर को तैयार करें और बैटर को प्लेट में फैलाकर स्टीम कर ले। 20 मिनट बाद ढोकले पक जाएंगे, इसे  ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडे हो जाए तो चाकू से काट ले, अब पैन में तेल गर्म करें और सरसो के दाने चटकाएं। साथ ही साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। दो चम्मच पानी डालकर उबाल आने दें। इस तेल पानी के तड़के को ढोकलों के ऊपर डालकर हरे धनिये से सजाकर सबको खिलाएं। 

 

Exit mobile version