IPL: लखनऊ को रौंदकर गुजरात पहुंची टॉप पर

स्पोर्ट्सIPL: लखनऊ को रौंदकर गुजरात पहुंची टॉप पर

Date:

बिजनेसबाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क 

लखनऊ की टीम ने सोचा भी नहीं होगा कि आज पुणे में गुजरात के हाथों उसकी यह दुर्गति होने वाली है. 145 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सिर्फ 82 रनों पर ढेर हो गयी, यही नहीं बल्कि LSG के बल्लेबाज़ 13.5 ओवर ही खेल सके. 

लखनऊ के लिए दीपक हूडा ने सर्वाधिक 27 रनों की पारी खेली, इसके अलावा दहाई अंक में पहुँचने वाले क्विंटन डीकॉक और पुछल्ले आवेश खान रहे. शेष कोई भी बल्लेबाज़ GT के गेंदबाज़ी आक्रमण के आगे ठहर न सका. स्पिनर राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन पहुँचाया। यश दयाल, आर एस किशोर ने दो दो विकेट हासिल किये। 

Also Read :  IPL 2022 : KKR ने Mumbai को जीत के लिए 166 रन का दिया लक्ष्य, बुमराह ने झटके पांच विकेट

इससे पहले गुजरात की टीम को एक ख़राब शुरुआत मिली, रिधिमान साहा (5), मैथियु वेड (10) और कप्तान हार्दिक पंड्या (11) कुछ ख़ास किये बिना आउट हो गए, इस बीच रन औसत भी काफी नीचे रहा. हालाँकि इस बीच शुभमण गिल एक छोर संभालते हुए रन बना रहे थे. पहले उन्होंने डेविड मिलर के साथ 52 रनों की साझेदारी की और बाद में राहुल तेवतिया के साथ 41 रनों की पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 144 तक पहुँचाने में कामयाब हुए. 

शुभमण गिल ने 49 गेंदों पर 63 रनों की एक ज़िम्मेदारी भरी पारी खेली और अंत तक नाबाद रहे. डेविड मिलर ने 24 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया वहीँ अंत में राहुल तेवतिया ने अपने अंदाज़ में 16 गेंदों में 22 रनों की नाबाद पारी खेली।

लखनऊ की टीम के लिए मोहसिन खान एकबार फिर मारक साबित हुए और अपने निर्धारित चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया, वहीँ आवेश खान भी गुजरात के लिए घातक रहे, आवेश ने 4 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए जबकि एक विकेट जेसन होल्डर को मिला। 

Also Read :  Delhi Capital पर फिर कोरोना का साया, एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव : रिपोर्ट

प्ले ऑफ़ में टॉप की पोजीशन हासिल करने के लिए दोनों टीमों के बीच यह अहम् मुकाबला था. गुजरात की टीम अंक तालिका में 18 अंकों के साथ अब सर्वोच्च स्थान पर पहुँच गयी है।  गौरतलब है कि यह दोनों ही टीमें आईपीएल में पहली बार भाग ले रही हैं और सबसे शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related