Site icon Buziness Bytes Hindi

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे ने देश को झकझोरा,मंजर याद का सहम रहे चश्मदीद,मरने वालों की 150 के पार

Morbi Bridge Collapse:

नई दिल्ली। गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज हादसे में मृतकों की संख्या 150 से अधिक पहुंच गई है। रविवार शाम हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 200 तक भी पहुंच सकती है। गुजरात में हुए इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे में बचे चश्मदीद मंजर को याद कर सहम गए हैं।

मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के पास चाय दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति ने हादसे की पूरी कहानी बताई। चाय की दुकान करने वाले ने बताया कि वो प्रत्येक रविवार को यहां चाय बेचने आता है। उसका नाम हरि है। हरि ने बताया कि वो हर रविवार को चाय बेचता है। काफी दिनों बाद झूला पुल लोगों के लिए खोला गया था। लोगों की भीड़ अधिक थी और लोग केबल से लटके हुए थे। इस दौरान अचानक से लोग ऊपर से नदी में गिरने लगे। ये भयावह हादसा देखने के बाद हरि पूरी रात सोया नहीं और लोगों की मदद करता रहा। सात-आठ महीने की गर्भवती महिला को मृत देख हरि का दिल दहला गया। उसने कहा कि अपनी जिंदगी में ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा।

हादसे की एक महिला चश्मदीद शमीमा ने बताया कि इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मृतकों में बच्चे शामिल थे। उसने अपने परिवार की तरह लोगों की मदद की। लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन इस्तेमाल के लिए दिया। ऐसा भयावह हादसा मैंने कभी नहीं देखा।’ गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने हादसे को लेकर आज सोमवार सुबह एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बताया कि हादसे में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। रेंज आईजीपी के नेतृत्व में जांच जारी है।

Exit mobile version