Site icon Buziness Bytes Hindi

बेहद कमाल है गुजरात की ये जगहें, ट्रिप होगी मज़ेदार


बेहद कमाल है गुजरात की ये जगहें, ट्रिप होगी मज़ेदार

घूमने का शौक सभी को होता हैं और सभी अपने मन मुताबिक जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं. ऐसे ही कई लोगों को जंगल घूमने का शौक होता है ताकि वो जानवरों से रूबरू हो सके. इसके लिए वो वाइल्ड लाइफ सफारी पर जाना चाहते हैं और कुछ नेशनल पार्क घूमना चाहते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ चाहते हैं तो इन्हीं में से गुजरात भी बहुत पसंद किया जाता है और यहां के प्राकृतिक नजारे और खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेते हैं. आइये जानते हैं गुजरात की ऐसी ही जगहों के बारे में.

गिर नैशनल पार्क

Image Source: Google

अगर आप प्रकृति के अलग-अलग रूपों को देखने की शौकीन हैं, तो आपको जंगल देखना भी पसंद होगा. जंगल में न सिर्फ प्रकृति को देखने का सुकून मिलता है, बल्कि जंगली जानवरों को करीब से देखने का रोमांच भी होता है. अगर एशियाटिक शेर देखना चाहते हैं तो गुजरात के गिर नैशनल पार्क पहुंचिए. गिर जंगल एशियाटिक शेरों का दुनिया में एकमात्र आशियाना है.

चंपानेर और पावागढ़

Image Source: Google

चंपानेर का इतिहास चावड़ा वंश के राजपूतों से जुड़ा है. 8वीं सदी में उन्होंने इसे खोजा था. 15वीं शताब्दी में इस पर चौहान शासकों ने राज किया फिर इसके बाद मोहम्मद बेगदा ने इसे जीतकर इसका नाम मुहम्मदाबाद कर दिया. पावागढ़ की पहाड़ियां खासतौर पर एक पुराने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. इस कालिका मंदिर की काफी मान्यता है.

पिरोटन आइलैंड

Image Source: Google

जामनगर में 42 आइलैंड्स हैं लेकिन पर्यटकों को सिर्फ पिरोटन में जाने की अनुमति है. बाकी वर्जिन आइलैंड्स हैं जो लोगों के लिए नहीं खुले हैं. यह आइलैंड बेहद खूबसूरत है. आप एक नाव हायर कर सकते हैं कई आइलैंड्स से होते हुए पिरोटन पहुंचेंगे.

बड़ौदा म्यूजियम

Image Source: Google

बड़ौदा म्यूजियम और आर्ट गैलरीज सयाजी बाग में है. इसमें आपको भारत, चीन, तिब्बत, जापान यूरोप और इजिप्ट की कई हैरतंगेज चीजें दिखाई देंगी. कई संग्राहलयों में तस्वीरें लेना मना होता है लेकिन यहां आप परमिशन लेने के बाद तस्वीरें ले सकते हैं.

अडालज नी वाव

Image Source: Google

इसे अडालज की बावड़ी भी कहते हैं. यह गुजराती आर्किटेक्चर का उम्दा उदाहरण है. यह अडालज गांव में एक सीढ़ीदार कुआं है. दूर-दूर से टूरिस्ट इस कुएं को देखने आते हैं.

Exit mobile version