गुजरात: कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत

फीचर्डगुजरात: कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत

Date:


गुजरात: कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत

भरूच: गुजरात के भरूच में एक कैमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से लगी आग में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 57 लोग घायल हो गए हैं. यह विस्फोट दहेज के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्ट्री में हुआ. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कैमिकल प्लांट के ऊपर से धुंए का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटीं.

5 कर्मियों के मरने की पुष्टि
भरूच जिले के पुलिस अधीक्षक आर. वी. चूडास्मा ने बताया, ‘‘अभी तक 5 कर्मियों के मरने की पुष्टि हुई है. फैक्ट्री से कुछ शव बरामद हुए हैं जबकि अन्य की मौत अस्पताल में हुई.” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 40 जख्मी कर्मियों को भरूच और वडोदरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

जांच के आदेश
जिले के कलेक्टर ने घटना पर अपडेट दिया. ‘आग को बुझा लिया गया है, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि इस फैक्ट्री परिसर में अति ज्वलनशील कैमिकल स्टोर किए गए थे एहतिहायत के तौर पर हमने आस पास के दो गावों के 4800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...