Gujarat Chunavi Dangal: सरकार बनी तो गुजरात में भी पुरानी पेंशन योजना लागू होगी: AAP

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: सरकार बनी तो गुजरात में भी पुरानी पेंशन योजना...

Date:

पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा मुद्दा है और मांग भी. पुरानी पेंशन योजना की बात करें तो यह अब एक चुनावी मुद्दा बन रही है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी गुजरात चुनाव में इस मुद्दे पर भाजपा पर बाज़ी मारी है. पंजाब में कल ही आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने OPS को बहाल करने का फैसला किया है और अब गुजरात AAP के प्रमुख गोपाल इटालिया ने एकबार फिर OPS लागू करने बात दोहराई है.

गोपाल इटालिया ने कहा कि गुजरात में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आयी तो यहां भी पंजाब की तरह पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। इटालिया ने एक चुनावी सभा में पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के फैसले से हजारों राज्य के कर्मचारियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों के अशीर्वाद से अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो गुजरात में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी।

बता दें कि केजरीवाल गुजरात में अपने पिछले दौरों के दौरान सरकारी कर्मचारियों के लाभ के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे को गुजरात चुनाव में प्रमुखता से अपना हथियार बना रही है, कांग्रेस ने ही इस चुनाव में सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली की बात कही थी जिसके बाद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे को हथिया लिया और अब वह इस मुद्दे को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी पर भी हमले कर रही है. वहीँ गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने वाली कांग्रेस देश में पहली है। दोषी ने कहा कि कांग्रेस ने इसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में लागू किया है और अब गुजरात में भी लागू करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related