गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें सोनिया गाँधी का भी नाम है. यह अलग बात हैं कि अब वो चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा नहीं लेती हैं, उनका स्वास्थ्य उन्हें इसकी इजाज़त नहीं देता. इस लिस्ट में राहुल, प्रियंका समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है। राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात चुनाव प्रचार करने जा रहे है, वो 22 नवम्बर को गुजरात पहुँच रहे हैं.
स्टार प्रचारों में 40 नाम
स्टार प्रचारों में दूसरे प्रमुख नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जो गुजरात के चुनावी अभियान के इंचार्ज हैं, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आलावा सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार का है. चाहे उम्मीदवारों के एलान की बात हो या फिर चुनाव प्रचार अभियान की, कांग्रेस पार्टी हर जगह पीछे नज़र आ रही. गुजरात के पहले चरण के लिए नामांकन समाप्त हो चूका है, इस चरण की 89 सीटों के लिए 1362 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इनके अतिरिक्त दूसरे चरण के लिए अबतक 95 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद की घटलोडिया सीट से किया नामांकन
पहले चरण के लिए नामांकन करने वालों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घटलोडिया सीट और आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसूदान गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले की खंभोलिया सीट से चुनाव मैदान में हैं. पहले चरण के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा. राज्य मुख्य निर्वाचन कार्यालय की द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र-कच्छ तथा दक्षिण गुजरात में कच्छ, राजकोट, जामनगर, सुरेंद्रनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, भावनगर, बोटाड, नर्मदा, जूनागढ़, गिरि सोमनाथ, अमरेली, भरूच, नवसारी एवं वलसाड, सूरत, तापी, डांग, जिलों में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं.

