Gujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे किसने बढ़ाई भाजपा की चिंता, आप, कांग्रेस , एआईएमआईएम किसकी होगी जीत

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: गुजरात मे किसने बढ़ाई भाजपा की चिंता, आप, कांग्रेस...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal –  गुजरात मे होने वाले विधानसभा के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस रखी है और विपक्ष को मात देने के लिए चुनावी रण में कूद चुके हैं। अभी तक जहाँ गुजरात मे मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होता था वही इस बार गुजरात के चुनावी कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी अपना पराक्रम दिखाने के लिए तैयार है। जहाँ कांग्रेस भाजपा को मात देने के लिए अपनी रणनीति को मजबूत करने की कवायद में लगी हुई है।

वही आप गुजरात मे कांग्रेस की जड़े काटकर भाजपा के सामने एक मजबूत संगठन बनकर खड़ी होना चाहती है। लेकिन इन दोनों दलों के बीच भाजपा की सबसे बड़ी टेंशन है अपने गढ़ को सुरक्षित रखना। क्योंकि यह दोनो दल किसी न किसी स्तर पर स्वयं के वोट बैंक को मजबूत किए हैं और भाजपा के लिए फ़ांस बनकर उभरे हैं।

Read also: Agnipath Scheme New Update: इस राज्य सरकार ने अग्निवीरों को नौकरी देने की ली गारंटी

क्या है भाजपा की समस्या 

गुजरात मे भाजपा के समाने सबसे बड़ी समस्या अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखना है। क्योंकि विगत 30 सालों से भाजपा यहां सत्ता पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। वही कांग्रेस भाजपा को सत्ता से हटाने का निरंतर प्रयास कर रही है। अब अगर आप और कांग्रेस गुजरात मे प्रभावी रूप से अपनी रणनीति बनाते हैं और जनता के बीच अपनी धाक बना लेते हैं तो गुजरात मे भाजपा की जीत मुश्किल भरी हो सकती है और मोदी का गढ़ मोदी मैजिक के बाबजूद किसी अन्य दल के हाँथो में चला जाएगा। वही अगर भाजपा गुजरात हार जाती है तो यह मोदी, अमित शाह और इनके हिंदुत्व कार्ड की हार होगी जो आगामी समय मे भाजपा के लिए नासूर बन जाएगी। 

अगर हम गुजरात के 2017 में हुए विधानसभा चुनाव का रुझान देखे तो इस चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कांटे की टक्कर दी थी। 2017 के चुनाव में भाजपा यहां की 182 में से 99 सीटें जीतकर सरकार बचाने में सफल रही थी। लेकिन कांग्रेस को जनता ने भरपूर समर्थन देकर भाजपा को चिंता में डाल दिया था। अब अगर कांग्रेस पुनः उसी जोश के साथ  मैदान में उतरी तो गुजरात मे सत्ता परिवर्तन सम्भव है।

Read also: Kashmir Encounter: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया एक आतंकवादी, इलाके की घेराबंदी

आम या कांग्रेस कौन है भाजपा की बड़ी टेंशन 

गुजरात मे भाजपा के लिए आप और कांग्रेस दोनो ही टेंशन का विषय बनी हुई है। क्योंकि यह दोनो दल अपने अपने स्तर से भाजपा का वोट बैंक काटने की कवायद में लगे हुए हैं। जहाँ कांग्रेस भाजपा के सामने बड़े विपक्षी दल के रूप में खड़ी है और आदिवासी समाज पर अपना दबदबा बनाए हुए भाजपा को टेंशन में डाल रही है। वही गुजरात मे आप की एंट्री भाजपा के लिए नासूर बनी है। क्योंकि आप न वैसे तो गुजरात मे कांग्रेस की जड़ काटने के उद्देश्य से आई है लेकिन जिस तरह से आप अपने विकास के मॉडल का गुणगान कर रही है उससे वह सिर्फ भाजपा के वोट बैंक को प्रभावित कर कांग्रेस को गुजरात मे अनजाने में ही सही मजबूत कर रही है। गुजरात चुनाव में भाजपा के लिए अगर कोई चुनौती है तो वह है कांग्रेस की रफ्तार क्योंकि कांग्रेस अगर इस बार नहीं रुकी तो भाजपा को गुजरात से हाँथ धोना पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related