Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: भाजपा ने जारी की 160 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Gujarat Election 2022 BJP Candidate List

काफी मशक्कत के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने आज 160 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, शेष 22 सीटों के लिए भी एक दो दिन में उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जायेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोड़िया से अपनी किस्मत आजमाएंगे वहीँ क्रिकेट रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है.

उम्मीदवारों का चयन काफी टेढ़ा काम

भाजपा के लिए गुजरात में उम्मीदवारों का चयन काफी टेढ़ा काम रहा क्योंकि यहाँ पर एक अनार और सौ बीमार वाली बात भाजपा के सामने थी, तमाम स्क्रीनिंग के बाद भी एक सीट पर दो या तीन नाम ऐसे थे जिसमें पार्टी के लिए उम्मीदवारों का चयन करना काफी मुश्किल काम था. बहुत कांटछांटकर जो नाम दिल्ली भेजे गए उनमें से कटाई छंटाई के बाद यह 160 नाम निकलकर सामने आये हैं. 22 सीटों पर अभी पेंच फंसा हुआ है और इसीलिए शायद उन्हें दो चार दिन के लिए टाल दिया गया है.

रविंद्र जडेजा की पत्नी जामनगर उत्तर से उम्मीदवार

आज जारी लिस्ट के मुताबिक अनिरुद्व भाई को मांडवी से टिकट मिला है। गांधी धाम से मालती महेशवरी, जाम नगर ग्रामीण से राघव जी और मोरबी से कांतिलाल भाई को टिकट दिया गया है। तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुई टीम इंडिया के आलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी जामनगर उत्तर सीट से किस्मत आज़माएंगी। बता दें कि गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा। पहले चरण में जहाँ 89 सीटों के लिए मतदान होगा वहीँ दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा।

कई बड़े नेता चुनाव से हुए दूर

इससे पहले कल गुजरात भाजपा की राजनीती में तब बड़ी खबर आयी जब पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत कई दिग्गज नेताओं ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, सभी ने इसके लिए अलग अलग वजह बताई। गुजरात चुनाव की बात करें तो यहाँ करीब 4.91 करोड़ वोटर हैं जिनमें 4.61 लाख युवा वोटर हैं वोटर हैं जो पहली बार मतदाता बने हैं । वहीँ 9.87 लाख मतदाता काफी बुज़ुर्ग हैं जिनकी औसत आयु 80 साल से ज्यादा है ।

Exit mobile version