Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: हमारे 70 साल के कामों से ही यह लोकतंत्र मिला है, खरगे की गुजरात में पहली सभा

kharge

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान अपने शबाब पर है, भाजपा तो युद्ध स्तर पर चुनावी सभाएं कर रही है, सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता गुजरात में डेरा डाले हुए हैं, प्रधानमंत्री धुंआधार रैलियां कर रहे हैं, आज भी उनका गुजरात में रोड शो है जो 25 किलोमीटर लम्बा बताया जा रहा है, गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात में मोर्चा संभाले हुए हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल समेत दिल्ली और पंजाब सरकार के मंत्री और नेता ज़िम्मा संभाले हुए हैं. कांग्रेस पार्टी के नेता भी अब सक्रीय हो गए हैं. आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी गुजरात पहुंचे और अपनी पहली चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

संविधान को ख़त्म करने पर तुली हुई है भाजपा

खरगे ने भाजपा विशेषकर अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वो अक्सर चुनावी सभाओं में कहा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों में क्या किया। मैं उन्हें बताता हूँ कि कांग्रेस ने अगर 70 सालों में कुछ किया नहीं होता तो आज हम देश में लोकतंत्र को नहीं देख रहे होते. उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग संविधान के विचारों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं, उसे बर्बाद करना चाहते हैं , उसे ख़त्म करना चाहते हैं। खरगे ने कहा कि हम देश के संविधान के बारे में लोगों को बताना चाहते हैं।

अपने मकसद में कामयाब है भारत जोड़ो यात्रा

उन्होंने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने उद्देश्य में पूरी तरह कामयाब है, वो लोगों को लगातार जोड़ रही है. इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश महू में कहा कि मोदी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। हम सब को मिलकर संविधान को बचाना है। हम अगर संविधान को नहीं बचाएंगे तो फिर से हम गुलाम बन जाएंगे। RSS और BJP हमें एकबार फिर गुलाम बनाना चाहती है.

Exit mobile version