Gujarat chunavi dangal:- गुजरात की सियासत में लगी आग भाजपा नेताओं के साथ दिखे हार्दिक

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- गुजरात की सियासत में लगी आग भाजपा नेताओं के...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- संभवतः आगामी दिसम्बर में गुजरात मे विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव में अपनी जीत का बिगुल बजाने के लिए प्रत्येक पार्टी ने अपनी रणनीति तैयार कर रखी है। वही अगर हम कांग्रेस की बात करें तो यह वैसे तो गुजरात मे मुख्य और मजबूत दल के लिए जानी जाती है लेकिन कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के बग़ावती तेवर ने गुजरात कांग्रेस में हलचल मचा रखी है। 

अभी तक जहां यह खबरे तूल पकड़े थी कि हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं वही अब आज इन्हें भाजपा विधायक और मंत्रियों के साथ मंच पर देखा गया है। कांग्रेस के पटेल का यू भाजपा मंत्री और नेताओं के साथ मच साझा करना किसी को हजम नहीं हो रहा है और सियासी गलियारों में यह कयास लगने आरम्भ हो गए हैं कि शायद अब वह समय आ गया है जब गुजरात मे भी कांग्रेस चितर वितर हो जाएगी। 
जानकारी के लिए बता दें आज जामनगर में बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक हकूबा जाडेजा द्वारा आयोजित किए गए भागवत सप्ताह कार्यक्रम में हार्दिक पटेल बीजेपी के विधायक और मंत्री के साथ दिखाई दिए हैं। उनका यू भाजपा विधायकों के साथ दिखना कई बड़े संकेत दे रहा है। वही भाजपा में शामिल होने के संदर्भ में हार्दिक पटेल ने कहा है कि मेरी तबियत खराब है लेकिन मैं स्पष्ट कहता हूँ कि गुजरात के भले के लिए जो उचित होगा मैं वह करुंगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related