Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे अपनी विजय पताका लहराने के लिए आप काफी एक्टिव नजर आ रही है यह लगातार विपक्ष को नीचा दिखाते हुए जनता को अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने की तैरती में रहती है। आप का मुख्य टारगेट भाजपा है क्योंकि यह गुजरात के कांग्रेस के वोट बैंक पर डाका डालते हुए भाजपा को मैदान में कांटे की टक्कर देने की योजना बना रही है।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल गुजरात मे होने वाले चुनाव को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। यह बार बार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। वही अब खबर है कि अरविंद केजरीवाल कल यानी 11 मई को गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आप प्रमुख 11 को गुजरात मे एक रैली करेंगे और जनता को अपने खेमे में करेंगे। क्योंकि गुजरात मे कांग्रेस पंजाब की भांति अपना जादू चलाना चाहती है और भाजपा को मात देना चाहती है।
जानकारी के लिए बता दें जब पिछली बार गुजरात के दौरे पर केजरीवाल आए थे तो इन्होंने केंद्र सरकार पर करारा वार करते हुए कहा कि गुजरात का एडुकेशन सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। तकरीबन 6 हजार सरकारी स्कूलों को मर्जर के नाम पर बन्द किया जा रहा है। स्कूल की दशा खराब है लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। आप ने दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को सुधारा है। अगर गुजरात की जनता आप का सनर्थन करती हैं तो आप गुजरात को दिल्ली वाला मॉडल देगी।

