Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat chunavi dangal:- मेरी गिरफ्तारी 56 इंच की कायरता का प्रमाण

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे जारी सियासी संग्राम के बीच आज निर्दली सांसद जिग्नेश मेवाणी ने कांग्रेस दफ्तर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी निदा की है। उन्होंने कहा केंद्र ख़ौफ़ में है वही असम पुलिस द्वारा की गई मेरी गिरफ्तारी एक सोची समझी साजिश थी इसका उद्देश्य मुझे नीचा दिखाना ओर जनता के मध्य मेरी नकारात्मक छवि बनाना था। 

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंगित करते हुए कहा मेरी गिरफ्तार साजिश थी लेकिन पर 56 इंच की कायरता का बड़ा सबूत है। 56 इंच की इस हरकत ने गुजरात को निराश किया है। उन्होंने मेरी गिरफ्तार को आतंकवादी रूप दिया और ऐसे दिखाया जैसे वहां सब मेरी ही गलती हो। असम पुलिस ने मेरी गिरफ्तारी अवैध तरीके से की और नियमो का उलंघन किया।
उन्होंने मुझे यह तक नहीं बताया की मेरी गिरफ्तारी क्यों हुई है वही मेरा क्या जुर्म है और किस धारा के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मेरा फोन और लैपटॉप छीन लिया मुझे मेरे परिजनों से बात नहीं करने दी। मेरे साथ अनैतिक व्यवहार हुआ और अब मुझे डर है कि उन लोगों में मेरे लैपटॉप में जासूसी के सॉफ्टवेयर डाल दिए होंगे। 
जिस केस के बलबूते पर इन लोगो मे मुझे हिरासत के डलवाया था कोर्ट ने उसे बेबुनियादी ठहराया है और कहा है कि पुलिस में विधायक को फसाने के लिए यह सब किया है। वही महिला के साथ अभद्रता के मामले में कोर्ट ने कहा कि पुलिस केस को तोड़ने मरोड़ने में अब्बल है। वही भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने बोला कि गुजरात युवाओं के साथ अपराध, दलितों के साथ अपराध और पेपर लीक मामले में टॉप पर है सरकार को इसे रोकना चाहिए वही अगर ऐसा नहीं होता तो वह 1 जून को सड़क पर उतरेंगे और गुजरात बन्द के साथ भाजपा की नीतियों को चुनौती देंगे।
Exit mobile version