Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: केजरीवाल की भविष्यवाणी, भाजपा का बड़ा वोट बेस AAP में शिफ्ट

kejriwal

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज गुजरात में एक प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर दिया है, यहीं नहीं उन्होंने पत्रकारों के सामने बाकायदा लिखकर अपनी जीत की भविष्यवाणी भी की है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार बनने के बाद 31 जनवरी तक पुरानी पेंशन को बहाल करने का दावा भी किया. हालाँकि पंजाब में आप सरकार ने अभी पुरानी पेंशन बहाली का सिर्फ नोटिफिकेशन ही जारी किया है. दरअसल गुजरात चुनाव में पुरानी पेंशन बड़ा चुनावी मुद्दा है और कांग्रेस पार्टी ने इसकी बहाली का एलान कर पहले ही बाज़ी मार ली है, अब केजरीवाल उस मुद्दे पर और लम्बे लम्बे वादे कर इस अहम् मुद्दे पर AAP का ठप्पा लगाना चाहते हैं.

केजरीवाल को नहीं दिख रहा कांग्रेस का एक भी वोटर

केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने चुनावी दांव को चलते हुए कहा कि भाजपा हमारे लोगों पर हमले करवा कर रही है, यह भाजपा के बौखलाहट की निशानी है. AAP मुखिया ने कहा भाजपा को वोट देने वाले से हम पांच मिनट बात करते हैं तो वो भाजपा छोड़ AAP का मुरीद बन जाता है. केजरीवाल ने दावा किया कि इसबार भाजपा का बहुत बड़ा वोट बेस आम आदमी पार्टी की तरफ शिफ्ट हो रहा. आज गुजरात का वोटर खुलकर भाजपा के खिलाफ वोट देने की बात कर रहा है वहीँ कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस का वोटर खोजने से भी नहीं मिलता।

सत्येंद्र पर सवालों का AAP के पास जवाब नहीं

तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की एक के बाद एक ऐशोआराम की वायरल वीडियो पर हमलावर भाजपा पर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा एक वीडियो बनाने वाली कंपनी बन चुकी है. दरअसल इस मुद्दे पर भाजपा आम आदमी पार्टी पर लगातार हमला बोले हुए है, और आम आदमी पार्टी इस बात पर जितनी भी सफाई दे रही है वो अपने आप में और सवालों को जन्म दे रही है. एक तरह से सत्येंद्र जैन मामले में भाजपा ने AAP के आक्रमण को कुंद कर दिया है.

Exit mobile version