Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: जडेजा ने पत्नी के लिए लिया बालासाहेब के वीडियो का सहारा, पहले चरण का मतदान शुरू

gujarat

महाराष्ट्र में कभी बाल सखा की भूमिका निभाने वाले शिवसेना के साथ भाजपा ने राजनीतिक धोखेबाज़ी कर उद्धव ठाकरे को पदस्थ कर दिया लेकिन गुजरात चुनाव में उसके उम्मीदवार अपनी कामयाबी को सुनिश्चित करने के लिए शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे के पुराने वीडियोज़ का सहारा ले रहे हैं और सहारा भी कोई छोटी मोटी हस्ती नहीं ले रही है बल्कि टीम इंडिया के धुरंधर आलराउंडर रविंद्र जडेजा जो देश में खुद एक बड़ी पहचान हैं अपनी पत्नी रीवाबा को चुनाव जिताने के लिए ले रहे हैं.

बालासाहेब का पुराण वीडियो ट्वीट किया

रविंद्र जडेजा ने आज पहले चरण की वोटिंग के दिन बालासाहेब का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए मतदाताओं को याद दिलाया कि गुजरात के लिए नरेंद्र मोदी ही सबकुछ हैं, इसलिए संभल जाओ, अभी भी समय है क्योंकि मोदी के बिना गुजरात कुछ भी नहीं। बता दें कि जडेजा की धर्मपत्नी रीवाबा उत्तरी जामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं और आज वहां मतदान हो रहा है. रीवाबा दो साल पहले ही भाजपा में शामिल हुई हैं. रविंद्र जडेजा भी उनके साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए और टीम इंडिया से फिलहाल ब्रेक पर हैं, हालाँकि बताया जा रहा है कि वो रिहैब पर हैं. वैसे सच है चुनाव जीतने के लिए दुश्मन की भी मदद लेनी पड़े तो कोई फर्क नहीं।

पहले घंटे में 4.5 प्रतिशत मतदान

वहीँ गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ. जानकारी के मुताबिक पहले घंटे में 4.5 प्रतिशत मतदान हुआ है. इस बार मुकाबला भाजपा , कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय है. इस पहले चरण में कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों के लिए 788 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करने के लिए आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. पहले चरण में 718 पुरुष और 70 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं.

Exit mobile version