Gujarat chunavi dangal:- कांग्रेस ने कसी कमर , 10 को गुजरात मे आदिवासी जाल फेंकेंगे राहुल

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- कांग्रेस ने कसी कमर , 10 को गुजरात मे...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- वर्ष 2022 के अंत मे गुजरात में विधानसभा चुनाव होने को है। सभी राजनीतिक दल गुजरात में अपनी विजय पताका लहराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वही यहां मुख्य दल के रूप में भाजपा और कांग्रेस को जाना जाता है लेकिन इस बार गुजरात मे आप भी अपना दबदबा बनाने की योजना बना रही है। अब अगर हम कांग्रेस की बात करें तो इनके लोकप्रिय नेता हार्दिक पटेल के बिथरे तेवर के चलते पार्टी में अंदरूनी कलह मची हुई है। जो जनता के बीच नकारात्मक संदेश को प्रस्तावित कर रही है। 

अब इसी सबके बीच बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दाहोद में एक आदिवासी सभा को सम्भोदित करेंगे। आदिवासियों के मध्य राहुल की यह सभा संकेत दे रही है कि अब कांग्रेस जल्द ही अपनी पार्टी का अंदरूनी मतभेद खत्म कर जनता के मध्य अपनी धाक बनाने का प्रयास करेगी। हालाकि गुजरात मे कांग्रेस की अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी उम्दा पकड़ है लेकिन यह यहां पिछले 27 साल से वनवास काट रही है और भाजपा 25 साल से सत्ता पर अपना आधिपत्य बनाए हुए हैं । 

जाने क्या है गुजरात मे आदिवासी स्ट्रक्चर:- 

यदि हम गुजरात मे आदिवासी समाज की आवादी की बात करें तो यह 14.8% है। इस आबादी में कुल 27 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। वही अगर हम वर्ष 2017 में हुए चुनाव के परिदृश्य में बात करें तो सत्ताधारी दल भाजपा को इन सींटो पर कुछ खास लाभ प्राप्त नहीं हुआ था लेकिन इस बार भाजपा इस ग्राफ में अपना नाम नहीं रखना चाहती है और वह अनुसूचित जातियों के वोट बैंक को अपने खेमे में करने की कवायद में लगी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...