Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: कांग्रेस पार्टी ने तीसरी सूची में घोषित किये सात उम्मीदवार

Gujarat Chunavi Dangal

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज सात उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने 4 नवंबर और 10 नवंबर को दो सूचियां जारी की थी जिनमें 89 उम्मीदवार घोषित किये गए थे, पहली लिस्ट में 43 और दूसरी लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नाम थे. तीसरी सूची को मिलाकर कांग्रेस ने अबतक 96 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गुजरात में 182 विधानसभाएं हैं इसका मतलब कांग्रेस पार्टी को अभी 86 उम्मीदवारों की सूची और जारी करनी है।

कांग्रेस छोड़ AAP में जाने वाले इंद्रनील राजगुरु भी मिला टिकट
इस लिस्ट में वो इंद्रनील राजगुरु भी शामिल हैं जिन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था। लेकिन चुनाव से पहले उनकी घर वापसी हुई है, कांग्रेस पार्टी ने राजकोट पूर्व से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीँ बीजेपी ने गुजरात चुनाव को लेकर अबतक 160 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इन 160 प्रत्याशियों में से 38 नए चेहरों को मौका दिया गया है, हालाँकि 17 ऐसे उम्मीदवार भी जो दूसरी पार्टियों से आये हैं । इसके अलावा 69 मौजूदा विधायकों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के टिकट से जीतकर भाजपा में शामिल होने वाले 20 में से नौ विधायकों को भाजपा ने मैदान में उतारा है.

भाजपा, AAP में दलबदलुओं का स्वागत
आम आदमी पार्टी ने भी कांग्रेस, भाजपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी छोड़कर आये कई नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है. AAP ने पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता कैलाश गढ़वी को मांडवी से मैदान में उतारा है वहीँ सूरत भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पीवीएस शर्मा को मजुरा सीट से टिकट दिया है. 2017 में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व कांग्रेस नेता भरतसिंह वाखला को देवगढ़ बरिया से आप ने अपना प्रत्याशी बनाया है. दलबदलुओं के स्वागत में जुटी भाजपा और आम आदमी पार्टी से कांग्रेस पार्टी का कहना है कि निष्ठावान कार्यकर्त्ता ही उनकी प्राथमिकता है.

Exit mobile version