Gujarat chunavi dangal:- इस साल के अंत मे गुजरात विधानसभा चुनाव होने को हैं। भाजपा पिछले 25 साल से गुजरात की सत्ता पर धाक जमाए हुए है। वही कांग्रेस यहां पिछले 27 वर्ष से यहां वनवास काट रही है। वही अब इस बीच कांग्रेस के लिए हार्दिक पटेल नासूर बनते जा रहे हैं।
क्योंकि इन्होंने अभी हाल ही में भाजपा की तारीफ की है और कहा था कि पार्टी में कुछ लोग नहीं चाहते है कि वह कांग्रेस में रहे। इसके अलावा अभी जल्द ही उन्हें भाजपा की एक सभा मे भी देखा गया। जिसके बाद अब सभी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर कांग्रेस का भविष्य क्या होगा। क्योंकि भाजपा में कई लोग यह कह रहे हैं कि हार्दिक का आना मुश्किल है वही आप की अगर बात करें तो क्या यह हार्दिक का विकल्प बन सकते हैं।
आखिर क्यों मुश्किल है हार्दिक के लिए भाजपा में जाना:-
भाजपा की तारीफ करने वाले हार्दिक पटेल ने अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस के विरोध में बगावत छेड़ दी और अपने ट्वीटर अकाउंट के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया। हार्दिक का यू अचानक से अपने बायो से कांग्रेस का नाम हटाना किसी को रास नहीं आया और राजनीतिक गलियारों में इसने हलचल मचा दी। सभी यह कयास लगा रहे हैं कि वह अब कांग्रेस को टाटा कहकर किसी बड़े दल का हिस्सा बनेंगे। लेकिन भाजपा में उनकी एंट्री आसान नहीं है।
क्योंकि भाजपा एक बड़ी पार्टी है और उसके पास कई नामी नेता भी अब अगर हार्दिक भाजपा का दामन थामते है तो यह उनके लिए काफी कठिन होगा और हो सकता है कि उन्हें भाजपा में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आरम्भ से करनी पड़े। माना हार्दिक पाटीदार आंदोलन से नेता बने और उन्होंने इस समाज के बीच अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है। लेकिन इन सबके बीच सोचने वाली बात यह है कि भाजपा के पास उस समुदाय का पहले से एक मजबूत नेता हैं और अगर वह कांग्रेस के हार्दिक को भाजपा का हिस्सा बनाते हैं तो भाजपा को उसका कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा।
भाजपा के बाद हार्दिक के लिए आप कितनी खास:-
अगर हम हार्दिक पटेल की बात करें तो अगर यह कांग्रेस छोड़ते है और भाजपा के दरवाजे इनके लिए बन्द होते हैं तो आप इनके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। क्योंकि आप गुजरात के लिए नई है इस समय आप को गुजरात मे अपनी पकड़ बनाने के लिए हर ओर से ऐसा समर्थन चाहिए जो उसकी गुजरात विजय में मदद कर सके। अब ऐसे में अगर हार्दिक आप की ओर अपने कदम बढ़ाते हैं तो यह हार्दिक और आप दोनो के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि हार्दिक के पास पाटीदार समाज का वोट है और आप को इस समय गुजरात मे मजबूत वोट बैंक की आवश्यकता।

