Gujarat Chunavi Dangal- राजनीति चमकाने के लिए अब कौन क्या बोल जाए, कुछ कह नहीं सकते, वैसे भी राजनीती में ऊपर वाले का सदुपयोग बढ़ता जा रहा है. जी हाँ,आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज गुजरात में सीधा दावा ठोंक दिया कि ऊपर वाले ने आम आदमी पार्टी बनाई है. दरअसल केजरीवाल आज आदिवासी वोटबैंक पर डोरे डालने गुजरात पहुंचे थे, और भरूच में एक सम्मलेन कर रहे थे.
इस बीच उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस पार्टी को सिरे से ख़ारिज किया और कहा इसे तो वोट देना ही बेकार है बल्कि कांग्रेस के अच्छे लीडरों को आप में आने की दावत भी दे डाली, साथ ही कांग्रेस के गंदे नेताओं को वहीँ पर रहने को कहा। इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा नेताओं से नेताओं से भी कहा कि गुजरात का भाग्य बदलने के लिए वह AAP का साथ दें क्योंकी भाजपा 27 साल से गुजरात का शोषण कर रही है.
Also Read : Gujarat Chunavi Dangal- ड्रग्स बनेगा बड़ा चुनावी मुद्दा, हार्दिक ने दिया संकेत
इस बीच उन्होंने आदिवासियों और गुजरात के लोगों को बताया कि वह भी आप की तरह बहुत इमोशनल हैं, जिस तरह आप जिसका साथ देते हैं दिल से देते हैं उसी तरह हम भी दिल से काम करते हैं. केजरीवाल ने आदिवासियों पर अंग्रेजो और कांग्रेस-भाजपा के अत्याचारों का ज़िक्र भी किया और दावा किया कि अगर उन्हें मौका मिला तो आदिवासियों को न्याय दिलाएंगे। केजरीवाल ने अंबानी और अडानी को लेकर भी आदिवासियों पर भावनात्मक प्रहार किया, AAP प्रमुख ने कहा कि देश के दो सबसे बड़े धनपति भी गुजरात से आते हैं और सबसे गरीब आदिवासी भी यहीं से आते हैं.
मोदी जी की तरह केजरीवाल ने भी लोगों से मांगने का फार्मूला अपनाया, जैसे मोदी जी ने 2014 में देश के लोगों से माँगा था, केजरीवाल ने भी गुजरात के लोगों से कहा, बस एक मौक़ा। काम अच्छा न लगे तो भाजपा को फिर वापस बिठा देना। इस दौरान कई बार उन्होंने AAP को सच्ची पार्टी बताया जिसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है. केजरीवाल ने भाजपा पर आम आदमी पार्टी से डरने का आरोप भी लगाया, केजरीवाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि गुजरात में आप के आने से भाजपा बहुत डरी हुई है और इसीलिए चुनाव दिसंबर से पहले ही कराना चाह रही है ताकि उसे तैयारी का मौका न मिल सके.
Also Read : Gujarat chunavi dangal:- कौन बनेगा गुजरात का राजा , यह तय करता है केवल एक वोट बैंक
खैर यह तो केजरीवाल का अपना एक चुनावी दांव है, अब वह दिल्ली के बाहर जहाँ कहीं भी जाते हैं लोगों को यह बताते हैं कि सत्ताधारी पार्टी AAP से डरी हुई है लेकिन AAP को ऊपर वाले ने बनाया है, यह बिलकुल नया है. अब बाक़ी पार्टियां ऊपर वाले से झगड़ा करती फिरें कि उन्होंने सिर्फ AAP को क्यों बनाया, उन्हें क्यों नहीं।
