Gujarat chunavi dangal:- कांग्रेस की डूबती पतवार को एक और झटका, 10 बार जीते विधायक नहीं उतरेंगे मैदान में

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- कांग्रेस की डूबती पतवार को एक और झटका, 10...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस की पतवार डूबती नजर आ रही है। एक ओर जहां इनके विधायक भाजपा की तरफ कुंच किए हैं वही पार्टी के अंदर उथल पुथल मची हुई है। कि अब कांग्रेस का एक कद्दावर नेता इस बार चुनावी रण में नहीं उतरेगा जो कि गुजरात कांग्रेस के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। 

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि छोटा उदयपुर से विधायक मोहन सिंह राठवा ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए कहा है कि नवयुवकों को अब मौका देना चाहिए। मैने लगातार 11 बार चुनाव लड़ा जिंसमे से मै 10 दफ़ा जीत हूँ। जनता ने मेरा खूब समर्थन किया और अब मैं 76 वर्ष का हो गया हूँ तो अब मुझे विराम की आवश्यकता है और युवाओं को मैदान में उतरने की। 
उन्होंने आगे कहा कि गांव में लोगो को अब युवाओं की आवश्यकता है युवाओं में उनके साथ खड़े होने और उनके लिए दौड़ने की शक्ति है। अब मुझे विराम चाहिए। वही उनकी इस घोषणा के बाद अब यह सींट कांग्रेस के लिए सिर दर्द बनी हुई है क्योंकि राठवा के नेतृत्व में यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन अब यहां से मैदान में उतारने के लिए कांग्रेस को कोई मजबूत व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related