Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: पहले चरण में 999 उम्मीदवार

gujarat chunav

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को है, निर्वाचन आयोग द्वार पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की जो संख्या सामने आयी है वो 999 है. इस चरण के लिए 1362 लोगों ने नामांकन किया था. नामांकन पत्रों की जांच के बाद 363 लोगों का नामांकन रद्द हो गया है. वहीँ दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है, अबतक 341 लोगों ने पर्चे दाखिल किये हैं, आज अमित शाह की मौजूदगी में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट से नामांकन दाखिल किया है. दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है और मतदान 5 दिसंबर को होगा.

363 नामांकन अवैध मिले

निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात विधानसभा के पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी. नामांकन पत्रों की जांच के लिए 15 नवंबर का दिन निर्धारित था. 1362 नामांकन पत्रों की जांच में 999 नामांकन पत्र सही पाए गए जबकि 363 नामांकन अवैध मिले जिन्हें ख़ारिज कर दिया गया.

दूसरे चरण के लिए अबतक 341 नामांकन

जहाँ तक दूसरे चरण के चुनाव की बात है तो उसकी नामांकन प्रक्रिया चल रही है, निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक 93 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अबतक 341 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं. दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर को शुरू हुई थी, नामांकन की आखरी तारिख 17 नवंबर है. इस चरण में मेहसाणा, बनासकांठा, पाटन, अरावली, साबरकांठा, गांधीनगर, पंचमहल, अहमदाबाद, वड़ोदरा आणंद, खेड़ा और दाहोद सीट के लिए भी मतदान होगा. दुसरे चरण में नामांकन पत्रों की छंटनी 18 नवंबर को होगी।

Exit mobile version