Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dandal: AAP ने भाजपा पर लगाया उम्मीदवार को गायब करने का आरोप

gadhvi

गुजरात विधानसभा चुनाव में जी जान लगा रही आम पार्टी पार्टी ने आज भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है, AAP के गुजरात में सीएम कैंडिडेट ईशुदान गढ़वी ने सूरत से प्रत्याशी कंचन ज़रीवाला और उनके परिवार को किडनैप करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है. गढ़वी के इस आरोप से गुजरात की चुनावी सियासत में एक नया मोड़ आ गया है. ईशुदान गढ़वी ने भाजपा पर यह आरोप अपनी ट्वीट पोस्ट में लगाया है.

भाजपा के गुंडों ने किया अपहरण

गढ़वी का कहना है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बहुत परेशान और डरी हुई है और अब वो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को डराने के लिए किडनैपिंग जैसे हथकंडे अपना रही है. गढ़वी ने कहा भाजपा सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हमारे प्रत्याशी कंचन जरिवाला के पीछे पिछले काफी दिनों से पड़ी हुई थी और अब वो ग़ायब हैं, उनका परिवार लापता है. आप का आरोप है कि भाजपा के गुंडों ने उनका अपहरण कर लिया है, गढ़वी ने अपने ट्वीट में कहा कि सत्ता के लिए भाजपा कहाँ तक नीचे गिरेगी.

गुजरात में लोकतंत्र की हत्या का आरोप

बता दें की AAP उम्मीदवार कंचन जारीवाल ने 14 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था. AAP का आरोप है कि कंचन ज़रीवाला के परिवार को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियाँ मिल रही थी और अब कल रात से कंचन और उनके परिवार की कोई खबर नहीं मिल रही है. आप ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने कंचन ज़रीवाला का नामांकन रद्द कराने की कोशिश भी की है. वहीँ AAP नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि गुजरात में चुनाव हो रहा है या लोकतंत्र हत्या. AAP से डरी भाजपा अब प्रत्याशी का अपरहण कर रही है.

Exit mobile version