Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: नरेश को बनाकर मुख्यमंत्री का दावेदार कांग्रेस रचेगी कौन सा इतिहास

Gujarat Chunavi Dangal – गुजरात मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी में काफी हलचल देंखने को मिली। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। हार्दिक के जाने के बाद से कांग्रेस नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने की कवायद में जुटी हुई है नरेश पटेल गुजरात राजनीति का एक बड़ा चेहरा है और अगर यह कांग्रेस के खेमे में आए तो पाटीदार समाज का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ सकता है। हालाकि नरेश पटेल ने इस संदर्भ में स्पष्ट किया है कि वह 31 तारीख को यह स्पष्ट कर देंगे की वह कांग्रेस के साथ राजनीतिक नौका में सवार होंगे या नही।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: क्यों भाजपा को खटक रहा आप का शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार वाला हथियार

वही कांग्रेस की ओर से बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस पार्टी गुजरात मे नरेश पटेल को बड़े चेहरे के रूप में प्रस्तुत कर सकती है। कांग्रेस नरेश को पूरे मन से इस चुनाव का मुख्य चेहरा बनाने की तैयारी में है। अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नरेश की स्वीकृति के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बात की घोषणा करेगी। 

जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने गुरुवार को राजकोट में पार्टी नेताओं के साथ नरेश पटेल से निर्णायक चर्चा की और नेतृत्व की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पटेल कांग्रेस नेतृत्व के प्रस्तावों पर लगभग राजी हो गए हैं। उनके किसी भी समय सोनिया गांधी से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। इस मुलाकात के बाद इस बात पर ठप्पा लग जाएगा की नरेश पटेल कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए सियासी रणभूमि में कदम रखेंगे या नहीं। 

Read also: Political news: अखिलेश के लिए अयोध्या में कोई स्थान नहीं: करणी सेना

जानकारी के लिए बता दें गुजरात मे कांग्रेस सामाजिक समीकरण को दुरुस्त करने में लगी हुई है। इसी उद्देश्य से गुजरना कांग्रेस ने खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल को पार्टी में शामिल कराने की पहल की है। नरेश पटेल पाटीदार समुदाय के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली नेता हैं और लेवा पटेल वर्ग से आते हैं। लेवा पटेल गुजरात की सियासत में सबसे ज्यादा प्रभाव रखता है। नरेश पटेल के आने से कांग्रेस को हार्दिक पटेल के पार्टी छोड़ने से हुए नुकसान की काफी हद तक भरपायी करने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version