लाइफस्टाइल डेस्क। Gud Sonth Ke Laddu – ठंड में सर्दी, जुकाम और खांसी होना आम बात है, लेकिन कभी – कभी ये ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आपको अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहिए, इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे। आप मजेदार तरीके से भी अपने आपको को फिट रख सकते है, घर पर आप सोंठ और गुड़ के लड्डू बनाएं। ये हेल्दी और टेस्टी दोनों है साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेस्ट है।
सोंठ और गुड़ के लड्डू सामग्री
25 ग्राम सोंठ, 250 ग्राम गुड़, 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया नारियल, 1 चम्मच खसखस, 50 ग्राम गोंद, 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर और 50 ग्राम देसी घी।
सोंठ और गुड़ के लड्डू रेसिपी ( Gud Sonth Ke Laddu)
पहले गोंद के छोटे टुकड़े कर लें और मिक्सर में डालकर पीस लें, फिर कढ़ाही में घी डालें और गोंद को भून लें। जब ये फूल जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब कढ़ाही के बचे हुए घी में खसखस डालकर कुछ देर सॉते करे और फिर गुड़ और सोंठ डालकर 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर भूनें। अब गोंद को चूरा-चूरा कर के इस मिश्रण में डालें और अच्छी तरह भूनने के बाद गैस बंद कर ले। मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो कद्दूकस किया नारियल डालें।
इसके बाद, हाथों में घी लेकर उसे गोल-गोल आकार में बनाकर प्लेट में रख लें, बस तैयार है सोंठ और गुड़ का लड्डू। (Image/Freepik)
