रसोई Bytes: गुड़ और इमली की बनाएं चटनी, स्नैक्स का बढ़ा देगी स्वाद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: गुड़ और इमली की बनाएं चटनी, स्नैक्स का बढ़ा देगी...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Gud Imli Ki Chutney Recipe – चटनी खाने का जायका बढ़ा देती है, खासकर खट्टी – मीठी गुड़ और इमली की चटनी इसका स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है। आप चाहे तो इसे घर पर तैयार कर सकते है और इसे कई दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकते है। चलिए जानते है रेसिपी। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर ही बनाएं बच्चों की मनपसंद ‘मशरूम स्पैगिटी’, जान लीजिए रेसिपी!

गुड़ और इमली चटनी सामग्री –  आधा कप इमली का गूदा,  एक कप गुड़, एक चम्मच चीनी, आधा चम्मच सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, और नमक स्वादानुसार। 

गुड़ इमली की चटनी विधि (Gud Imli Ki Chutney Recipe) –

पहले बाउल में पानी उबाल लें और इमली का गुदा डाल कर रख दें, जब ये भीग जाए तो इसे अच्छे से मसल लें। साथ ही गूदे को अलग कर लें और बीज के साथ रेशे भी निकाल दें। ऐसे ही आपको  गु़ड़ को भी बाउल में पानी डालकर थोड़ा सा पिघला लेना है। इसके बाद  पैन को गैस पर गर्म करें और इमली का गूदा डालकर पकाएं। गूदा गाढ़ा होने लगे तो इसमे पिघल हुआ गुड़ डाल दें साथ ही चलाते रहें। अब मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, चीनी और थोडा सा नमक डालकर पकाएं। कुछ देर में उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें और थोड़ा पकाने के बाद इसमे सौंफ डालें। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं पनीर काठी रोल, आएगा सबको पसंद!

आपको सौंफ डालकर 1 मिनट तक पकाना है और फिर गैस बंद कर देनी है, बस लीजिए तैयार है गुड़ और इमली की खट्टी-मीठी चटनी। आप इसे किसी भी स्ट्रीट फूड के साथ इसका मजा ले सकते है। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related