ब्लैक फंगस दवाओं पर GST ख़त्म

फीचर्डब्लैक फंगस दवाओं पर GST ख़त्म

Date:


ब्लैक फंगस दवाओं पर GST ख़त्म

नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया है कि ब्लैक फंगस की दो दवाओं, टोसिलिमैब, एम्फोटेरिसिन पर से जीएसटी खत्म कर दी गई है. इसके अलावा वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि अब रेमडेसिविर पर 5 फीसदी जीएसटी लगाई जाएगी. पहले इस दवा पर 12 फीसदी जीएसटी ली जा रही थी.

इनपर भी घटा GST
काउंसिल की बैठक के बाद सीतारमण ने कहा कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, BiPaP मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, वेंटिलेटर्स और पल्स ऑक्सीमटर आदि पर लगने वाले जीएसटी को भी घटा दिया गया है. पहले इन पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 5 फीसदी कर दिया गया है.

कोरोना वैक्सीन पर बरक़रार रहेगा GST
वित्त मंत्री सीतारमण ने जानकारी दी कि जीएसटी काउंसिल इस बात पर सहमत हुआ है कि कोरोना वैक्सीन पर 5 फीसदी जीएसटी ही लगाया जाएगा. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा एंबुलेंस पर पहले 28 फीसदी जीएसटी वसूला जाता था, जिसे कम कर के अब 12 फीसदी कर दिया गया है.

केंद्र खरीद रही है 75 फीसदी वैक्सीन
निर्मला सीतारण ने कहा कि केंद्र सरकार 75 फीसदी वैक्सीन खरीद रही है और उसपर जीएसटी भी भर रही है. लोगों को सरकारी अस्पतालों में ये जो 75 फीसदी वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराई जा रही है, जनता पर उसका कोई असर नहीं होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...