जीआरपी हैड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मेरठ रीजनजीआरपी हैड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Date:


जीआरपी हैड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सहारनपुर। जीआरपी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध ​परिस्थितियों में मौत हो गई है। शनिवार की सुबह जब वह ​ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो स्टाफ के लोगों ने उनके ​क्वार्टर में जाकर ​देखा तो हेड कांस्टेबल का शव जमीन ​पर पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर अफसर भी मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल हरेंद्र की किन ​परिस्थितियों में मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ​पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल हरेंद्र 2018 से जीआरपी थाना सहारनपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह ह्दय रोगी थे। उन्होंने गुरुवार की रात को नाइट ड्यूटी की थी। शनिवार की सुबह उन्हें ड्यूटी पर आना था। जीआरपी थाने के स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को भी ​हेड कांस्टेबल हरेंद्र को कॉल की गई थी, लेकिन उनका ​फोन नहीं उठा था।जब वह शनिवार को ड्यूटी नहीं पहुंचे तो स्टाफ ने मालगोदाम रोड स्थित हरेंद्र के क्वार्टर पर जाकर देखा।

हरेंद्र का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मौत किन परिस्थितियों में हुई, जांच कर रही है।हेड कांस्टेबल का ​परिवार मेरठ में रहता है, जबकि ​वह मूल रूप से बागपत के गांव सिरसलगढ़ के रहने वाले थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related