Site icon Buziness Bytes Hindi

पेट्रोल के बिल में दिख रहा है मोदी सरकार की महंगाई में विकास: राहुल गाँधी


पेट्रोल के बिल में दिख रहा है मोदी सरकार की महंगाई में विकास: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ तीखे तेवर जारी हैं. ईंधन की आसमान छूती कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष ने तंज कस्ते हुए इसे ‘महंगाई का विकास’ बताया है.

राहुल का ट्वीट
राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है. पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा. टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं.’

ट्विटर के साथ विवाद पर भी घेरा था
इससे पहले, राहुल गांधी ने ट्विटर पर ब्लू टिक को लेकर उठे विवाद के बहाने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया था.राहुल ने कहा था कि मोदी सरकार ब्लू टिक के लिए लड़ रही है. जनता को अगर कोरोनावायरस का टीका चाहिए तो वे आत्मनिर्भर बनें. राहुल ने ट्वीट किया था, ‘ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है- कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!’

Read also: सपा को सत्ता की परोसी हुई थाली जनता अगर थमा दे तो?

Exit mobile version