काली और घनी आइब्रो के लिए इन तरीको को अपनाएं

लाइफस्टाइलकाली और घनी आइब्रो के लिए इन तरीको को अपनाएं

Date:


काली और घनी आइब्रो के लिए इन तरीको को अपनाएं

लाइफस्टाइल डेस्क: घनी आइब्रो होने से चेहरे और पर्सनैलिटी में निखार आता है | कुछ लड़किया आइब्रो के बाल कम होने की वजह से परेशान रहती हैं। तो अगर आप भी उसमे से एक है तो इन तरीको से आपकी आइब्रो  काली और घनी हो जाएगी | 

आरंडी का तेल 

आइब्रों की जड़ों पर अरंडी का तेल लगाएं क्योंकि ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बाल को मोटा और मजबूत भी बनाता है। इसमें प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है | 

नारियल का तेल 

नारियल तेल  जितना सिर के लिए फायदा करता है उतना ही आइब्रों के लिए भी करता है | काली आइब्रो के लिए नारियल तेल से मसॉज करें।

ऑलिव ऑइल 

 रोज रात को सोने से पहले आइब्रो पर ऑलिव ऑइल लगाकर करीब 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। ऐसा करने से आइब्रों की ग्रोथ बढ़ जाएगी।

प्याज का रस

हर रोज दिन में एक बार प्याज का रस आइब्रो पर लगाने से आइब्रों काली और घनी बनती हैं। प्याज का रस बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है | 

Read also: नवजात वीरा ने 31 दिन तक संघर्ष कर कोरोना को हराया

एलोवेरा जेल

थोड़ा-सी एलोवेरा जेल से दिन में दो बार हल्की मसाज करे आइब्रो घनी हो जाएगी | एलोवेरा जेल घनी और काली आइब्रो करने में मदद करेगा | 

कच्चे दूध 

कच्चा दूध में रुई डुबोकर आइब्रो पर लगाएं। ये आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के साथ – साथ उसको  काला और शाइनी भी बना देगा | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related