“Grofers Market” देगा ग्राहकों को सस्ते दामों में राशन

प्रेस रिलीज़“Grofers Market” देगा ग्राहकों को सस्ते दामों में राशन

Date:


“Grofers Market” देगा ग्राहकों को सस्ते दामों में राशन

  • Grofers की 100 से ज्यादा शहरों में कम दामों वाली नेबरहूड सुपरमार्केट चेन बनाने की है योजना
  • स्थानीय व्यवसाइयों से भागीदारी के साथ करेगा अपने ‘ग्रोफर्स मार्केट’ की शुरूआत

मेरठ। भारत के सबसे बड़े ग्राॅसरी रिटेलर Grofers महत्वाकांक्षी स्थानीय व्यवसाइयों की मदद के लिये ‘Grofers Market’ की शुरूआत कर रहा है।

‘Grofers Market’ के अन्र्तगत ग्रोफर्स स्थानीय व्यवसाइयों के साथ भागीदारी करके उन्हें ब्राण्डेड Grofers Market स्टोर बनाने का मौका देगा। इस शानदार पहल के माध्यम से ग्रोफर्स अपने ग्राहकों को सबसे सस्ते दाम में राशन के साथ नजदीकी किराना स्टोर की सुविधा और सुपरमार्केट का अनुभव भी देगा।

‘Grofers Market ’ के अन्र्तगत ग्रोफर्स आपूर्ति और व्यवसाय की जानकारी प्रदान कर स्थानीय भागीदारों की सहायता करेगा, ताकि उनका व्यवसाय बढ़ सके। वह पीओएस हैण्डलिंग, ग्राहक वापसी और डाटा एल्गोरिदम्स के लिये प्रशिक्षण भी देगा, जिससे इनवेंटरी प्लानिंग में मदद मिलेगी और भागीदारों को अपने निवेश पर अधिकतम आय मिलेगी। ग्रोफर्स ने इस योजना के पहले चरण में रोहतक, भिवानी और मथुरा जैसे शहरों में 15 उद्यमियों के साथ भागीदारी की है और उसकी योजना मौजूदा वित्तीय वर्ष में 100 शहरों तक विस्तार करने की है।

‘Grofers Market ’ के बारे में जानकारी देते हुए Grofers के फाउंडर सौरभ कुमार ने कहा, ग्रोफर्स मार्केट से हम स्थानीय उद्यमियों का मुनाफा बढ़ाएंगे और उन्हें टेक्नोलाॅजिकल सहयोग देंगे। आज 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय अपने नजदीकी स्टोर्स से किराना खरीदते हैं। हमारे ‘ग्रोफर्स मार्केट’ से ग्राहकों को सुपरमार्केट का अनुभव मिलेगा, जहाँ ब्राण्डेड और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला बेजोड़ दामों पर उपलब्ध होगी। हमें यकीन है कि ग्रोफर्स मार्केट से हम अपने ग्राहकों के और करीब आएंगे और अपनी ऑनलाइन विशेषज्ञता से उनके लिये उच्च-गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स और दैनिक खरीदारी पर अधिकतम बचत सुनिश्चित करेंगे।’’

Grofers Market के अंतर्गत हर स्टोर का साइज 1000-2000 वर्गफीट होगा। इस पहल से कंपनी नये शहरों में ऑनलाइन /ऑफलाइन यूजर्स के अगले समूह तक पहुँचेगी। इससे कंपनी अपने प्राइवेट लेबल्स-जी-ब्राण्ड्स की पहुंच भी सुनश्चित करेगी और ग्राहक बेजोड़ मूल्यों पर बड़े ब्राण्ड्स खरीद पाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...