जाने मटर के चमत्कारी फायदे, मधुमेह से ग्रस्त लोगो को भी फायदा पहुंचाती है

रसोई Bytesजाने मटर के चमत्कारी फायदे, मधुमेह से ग्रस्त लोगो को भी फायदा...

Date:


जाने मटर के चमत्कारी फायदे, मधुमेह से ग्रस्त लोगो को भी फायदा पहुंचाती है

पहले के जमाने में लोग सर्दियों के मौसम में आग में मटर भूनकर खाते थे। भुनी मटर का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा मटर की सामान्य सब्जी बनाने के साथ ही इसके कई अन्य तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। मटर के दाने खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहते हैं। मटर में विटामिन A, B-1, B-6, C और K पाया जाता है।  मटर में कैलोरी बहुत कम  मात्रा में पाई जाती है लेकिन इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 

जाने मटर के चमत्कारी फायदे, मधुमेह से ग्रस्त लोगो को भी फायदा पहुंचाती है
Image Source: Google
  • अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मटर शामिल करना एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे सबसे अच्छा वेट लॉस डाइट माना गया है। मटर फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है जिसकी वजह से इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख महसूस नहीं होती है। जिससे आप अपना वजन निंयत्रण में रख पाते हैं। 
  • मटर में मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं। मटर का सेवन आपको उच्च रक्तचाप और बैड कोलेस्ट्रॉल से भी बचाता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो दिल के लिए अच्छा माने जाते हैं।
  • मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा रहता है। मटर के सेवन से आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे आंत को सही से काम करने में मदद मिलती है। मटर खाने से पेट कब्ज की समस्या नहीं होती है
  • मटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे आपकी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मटर में  प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। मटर में पाए जाने वाले विटामिन B A, K और C डायबिटीज के खतरे से बचाते हैं।
  • उबली हुई एक कप हरी मटर में विटामिन K-1 का 46 फीसदी RDA पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। विटामिन K आपके शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचाता है।. 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related