Site icon Buziness Bytes Hindi

मेहमानों के स्वागत के लिए बनेगा Green Corridor,इन फूलों से होगा स्वागत


मेहमानों के स्वागत के लिए बनेगा Green Corridor,इन फूलों से होगा स्वागत

लखनऊ। भाजपा सरकार (BJP Government) के भव्य शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए भाजपा संगठन से लेकर विभागीय अधिकारी तक जुटे हुए हैं। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण भी किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनने के लिए आम से लेकर वीवीआइपी मेहमानों को आमंत्रण भेजा गया है। इसके लिए आने वाले मेहमानों के स्वागत को लेकर कार्यक्रम स्थल इकाना स्टेडियम के एक किमी दायरे में ग्रीन बारिडोर बनाया जा रहा है। जिसमें सड़क के दोनों तरफ मौसमी फूल खिलखिलाते हुए मेहमानों के आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके लिए उद्यान विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। जो ग्रीन कारिडोर (Green Corridor) बनाने का काम तेजी से कर रहे हैं।

Read also: मणिपुर में भाजपा सरकार को जद (यू), एनपीएफ ने दिया समर्थन

इसके अलावा कैंसर अस्पताल, 112 डायल, इकाना स्टेडियम,पलासियो माल और सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट की 42 एकड़ जमीन समतल करने काम लखनऊ विकास प्राधिकरण पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि शहीद पथ के पास बने अंडर पास के गड्ढों और जलभराव को पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है शपथ ग्रहण समारोह के कारण लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक किमी का दायरा पूरी तरह से चमका दिया है। वहीं जिन रास्तों और सड़कों से शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक वीआइपी मूवमेंट होगा उसकी शोभा अब देखते ही बन रही है।

Exit mobile version